CG BREAKING : बैंककर्मी ने की आत्महत्या, स्टेशन रोड के पास किराए के मकान में मिली लाश

Date:

CG BREAKING: Bank worker commits suicide, dead body found in rented house near Station Road

सक्ती। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्टेशन रोड के पास किराए के मकान में रह रहे बैंककर्मी की फांसी के फंदे में लटकी हुई लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। घटना स्थल से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिली है। यह मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, स्टेशन रोड पर किराए के मकान में रह रहे बैंक कर्मचारी संजय चंद्रा को आज सुबह मकान मालकिन पानी के लिए बोलने गई तो दरवाजा खुला हुआ था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आने पर अंदर जाकर देखी तो युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस घटना की सूचना मकान मालकिन ने सक्ती पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस पंचनामा कर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक संजय चंद्रा स्टेशन रोड स्थित आरबीएल बैंक में काम करता था। वह कुछ दिनों से किसी वजह से परेशान था। फिलहाल, आत्महत्या की असल वजह पता लगाने में पुलिस जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHOJSALA VERDICT: हिंदुओं के पक्ष में आया फैसला! 

Bhojshala Verdict: Judgment Delivered in Favor of Hindus! BHOJSALA VERDICT: ...

चाय पर चर्चा! 

Discussion over Tea! पत्रकार दीपक तिवारी पूरे जिले में इन दिनों...