CG BREAKING : कुछ थानों में प्रशासनिक सर्जरी, TI और 3 आरक्षकों का तबादला, आदेश जारी

Date:

CG BREAKING: Administrative surgery in some police stations, transfer of TI and 3 constables, order issued

दुर्ग। दुर्ग जिले के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कुछ थानों में प्रशासनिक सर्जरी की है। उन्होंने दो थानों के थाना प्रभारी और तीन आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। एसपी ने अमलेश्वर थाने के टीआई राजेंद्र यादव का तबादला जिविशा थाने कर दिया है।

दो थानेदार और तीन सिपाहियों का तबादला एक थाने से दूसरे थाने किया है। जानकारी के अनुसार अमलेश्वर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी सहित अन्य वारदात बढ़ रहे थे। एसपी के निर्देश के बाद थाना प्रभारी अपराध में लगाम नहीं लगा पा रहे थे। इसके चलते एसपी ने वहां के थानेदार राजेंद्र कुमार यादव को जिविशा थाने का प्रभारी बनाया है। इसके साथ अमलेश्वर थाने में ही पदस्थ निरीक्षक जगदीश सिंह सिदार को अमलेश्वर थाना प्रभारी बनाया गया है।

एसपी ने दो टीआई के साथ ही तीन आरक्षकों का तबादला भी किया है। रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतीश कुमार को थाना जामगांव आर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही पाटन थाने में पदस्थ सिपाही दिलेश्वर पठारे को अमलेश्वर और दुष्यंत बारती को थाना अमलेश्वर से थाना पाटन किया गया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related