CG BREAKING : एकात्म परिसर में कालिख फेंकने वाले कांग्रेसीयों को हम ईट का जवाब पत्थर से देंगे – विधायक बृजमोहन अग्रवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: We will give a brick answer to the Congressmen throwing soot in the Ekatm campus – MLA Brijmohan Agarwal

रायपुर। पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कांग्रेसियों द्वारा कालिख फेकने एवं मारपीट करने की घटना पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। अपनी प्रतिक्रिया में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी को सजा न्यायालय ने दी है। सदस्यता खत्म लोकसभा ने की है। तो उसके लिए उनको लड़ाई लड़ना है तो न्यायालय की लड़ाई लड़े। लोकसभा की लड़ाई लड़े।

परंतु आज पूरे देश में, रायपुर में जिस प्रकार से कांग्रेस के लोगों ने नंगा नाच किया है। बीजेपी कार्यालय में कालिख फेंकी है। अपने झण्डे में मोटे-मोटे डंडा लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं की जान लेने की कोशिश की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो उनके सर फोड़ दिया गया हैं। उनको जेल ले जाया गया है। मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछना चाहता हूं कि क्या उनकी सरकार ने, उनकी पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को या ऐसे लोग जो छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को अपने हाथ में ले रहे हैं उनको खुला नंगा नाच करने की छूट दे रखी है?

बृजमोहन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय को हमारे कार्यकर्ताओं को कांग्रेस द्वारा नुकसान पहुंचाने की कोशिश होगी तो भाजपा भी ईट का जवाब पत्थर से देना जानती है। कांग्रेस को इस बात को सोच लेना चाहिए वह सरकार का दुरुपयोग ना करें। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित ना करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक मामले में नही आज सात मामलों में वो जमानत पर चल रहे है। अगर वह हमेशा कानून विरुद्ध इस प्रकार का काम करेंगे और न्यायालय उनको सजा देगा ही।

राहुल गांधी ने स्वयं 5 साल की सजा होने पर सदस्यता समाप्त करने वाला अध्यादेश फाड़कर फेंका था। आज वह अध्यादेश होता तो शायद राहुल गांधी की सदस्यता बच जाती। अपनी ही करनी का फल भुगत रहे हैं राहुल गांधी। और अपनी गलती पर आरोप प्रधानमंत्री पर थोपना, भाजपा सरकार पर थोपना यह कांग्रेस का शगल बन गया है। इसीलिए यह पार्टी दिन प्रतिदिन गर्त पर जा रही। और उनके नेताओं का इस प्रकार का कृत्य देश को शर्मसार कर रहा है।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related