CG NEWS : कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत, एक की हालत गंभीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कवर्धा। CG NEWS : जिले से बड़ी दुर्घटना होने की खबर सामने आयी है यहां के ग्राम डोमसरा में कच्चे मकान की दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। दर्दनाक हादसे में महिला का देवर घायल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पंडरिया भेज दिया। कुंडा थाना क्षेत्र का मामला।

प्रधानमंत्री योजना के तहत स्वीकृत हुआ था आवास

हाल ही में प्रधानमंत्री योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ है। नए मकान के निर्माण के लिए वे पुराने घर को तोड़ रहे थे। दुर्गा पटेल वहीं पर मलबा उठाने का काम कर रही थी, वहीं पर उसका देवर गणेश पटेल भी काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार इसी दौरान अचानक पुराने घर की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसका मलबा महिला के ठीक ऊपर गिर गया, वहीं उसका देवर भी इसकी चपेट में आ गया। महिला की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई, वहीं देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। उन्होंने तुरंत कुंडा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। परिवार के अन्य सदस्य, वहां काम कर रहे लोग और पड़ोसियों ने महिला व उसके देवर को मलबे से बाहर निकाला।

हालांकि, जब तक महिला के ऊपर से मलबा हटाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका चेहरा भी बुरी तरह कुचल गया है। उसके शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए पंडरिया अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल देवर गणेश को इलाज के लिए पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : गेवरा ब्लास्टिंग से बरसे पत्थर!

CHHATTISGARH : Stones rained due to Geevra blasting! विकास सामनानी,...

KEJRIWAL SHEESHMAHAL : केजरीवाल का ‘शीशमहल’ बदलेगा!

KEJRIWAL SHEESHMAHAL : Kejriwal's 'Sheeshmahal' will change! रायपुर डेस्क। दिल्ली...