एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी के पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, FIR दर्ज, आरोपित प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

पखांजुर। पुलिस का नाम सुनते ही गर्वान्वित महसूस होता है। क्योंकि सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होती है।लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो समाज किस पर सुरक्षा की उम्मीद रखे।ऐसा ही मामला कांकेर जिले के पखांजुर थाना से आया है।जहां पुलिस को अपने ही विभाग के प्रधान आरक्षक पर मामला दर्ज करना पड़ा है।आरोपी पुलिसकर्मक पर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़ित महिला थाना परिसर पखांजुर में ही रहती है।

पीड़िता के शिकायत के अनुसार प्रधान आरक्षक उक्त महिला के साथ विगत साल भर से डरा धमका कर जबरदस्ती सम्बन्ध बना रहा था।जिसकी शिकायत पीड़िता ने पखांजुर थाने में की जिसके बाद पखांजुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाप दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि दुष्कर्म का आरोपी पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन विगत दो वर्षों से पखांजूर थाने में पदस्थ है। वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में निवासरत है। इसी परिसर में पखांजूर अनुविभाग विभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी (पीड़िता) के साथ अप्रैल 2022 से आरोपी संबंध बना रहा था। पीड़िता के शिकायत पर अपने ही प्रधान आरक्षक के खिलाफ पखांजुर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।बरहाल जब कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाये तो समाज मे फैली वैमनस्यता से कैसे निजात मिलेगी।आरोपी पुलिसकर्मी की तश्वीर आला अफसरों ने फजीहत के डर से खींचने नही दी।बरहाल महिला की आबरू लूटने के मामले में आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता के शिकायत पर आरोपी के खिलाप मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है,और आगे की कार्रवाही जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related