CG BREAKING : कुत्ते को लेकर बच्चों का झगड़ा, लड़ाई में फायरिंग करने से हड़कंप

Date:

CG BREAKING: Children fight over dog, firing in fight creates stir

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक पिता द्वारा बच्चों के बीच हो रही लड़ाई में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत के बाद फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही बंदूक को जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, जामुल क्षेत्र में दो बच्चों के बीच कुत्ते को मारने को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद की जानकारी लगाने पर दोनों बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे। जहां दोनों बच्चे के परिजन ही आपस में भीड़ गए और एक दूसरे से विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गए कि नागेन्द्र सिंह नाम के युवक ने अपने घर से लाइसेंसी रायफल से हवाई फायरिंग कर दी।

फायरिंग के बाद आसपास हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगाते ही मौके पर जामुल पुलिस पहुंची जामुल पुलिस ने बताया कि घटना के बाद नागेन्द्र सिंह को हिरासत में लेकर रायफल जब्त कर उससे पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...