VIDEO BREAKING: PM did not say anything on friendship with Adani, did not answer even a single question of mine – Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी बुधवार (8 फरवरी) को जब संसद पहुंचे तो उन्होंने कहा कि उनके बयान से शब्दों को क्यों हटाया गया? राहुल गांधी जिस वक्त संसद पहुंचे, लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण दे रहे थे.
दरअसल, राहुल गांधी अपनी गाड़ी से उतरकर जैसे ही संसद भवन में प्रवेश करने के लिए बढ़े तो बाहर खड़े मीडियाकर्मियों की ओर उन्होंने देखा और कहा, ”मेरे शब्दों को क्यों हटाया गया.” रिपोर्टर उनसे सवाल करना चाह रहे थे लेकिन राहुल गांधी ने दो-तीन दफा यही बात दोहराई कि उनके शब्द क्यों हटा दिए गए. राहुल गांधी के इस बयान का वीडियो सामने आया है.
राहुल गांधी का वीडियो –
#WATCH | "Why my words were expunged?," says Congress MP Rahul Gandhi as he arrives in Parliament in the middle of PM's speech during motion of thanks to President's address, in Lok Sabha pic.twitter.com/rIcLV1REHk
— ANI (@ANI) February 8, 2023
#WATCH | I'm not satisfied with (PM's speech). No talk about inquiry happened. If he (Gautam Adani) is not a friend then he (PM) should have said that inquiry should be conducted. It's clear that the PM is protecting him (Gautam Adani): Congress MP Rahul Gandhi pic.twitter.com/uJ8Icuqqr3
— ANI (@ANI) February 8, 2023
