ADANI GROUP STOCKS: Adani’s great comeback, Hindenburg report started getting neutralized, know the condition of the market
डेस्क। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद लगातार 9 दिनों तक अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखी गई। हालांकि, अब अडानी के शेयरों में गिरावट पर ब्रेक लग गया है और निवेशक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। यही वजह है कि मंगलवार के बाद आज बुधवार को भी अडानी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में तेजी नजर आ रहे हैं। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 10.27% की तेजी के साथ 1987.60 रुपये पर पहुंच गए। इसके अलावा अडानी विल्मर के शेयर आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन 5% का अपर सर्किट लग गया है।
जानिए अडानी ग्रुप के शेयरों का हाल –
कंपनी शेयर प्राइस (Rs) चेंज
अडानी एंटरप्राइजेज 1912.15 (+6.08%)
अडानी पोर्ट्स 581.35 (+5.07%)
अडानी पावर 175.55 (+1.27%)
अडानी ट्रांसमिशन 1295.95 (+3.54%)
अडानी विल्मर 419.35 (+4.99%)
अडानी ग्रीन 842.75 (-0.05%)
अडानी टोटल 1394.15 (-5.00%)
NDTV 219.10 (+0.99%)
ACC लिमिटेड 2024.70 (+1.46%)
अंबुजा सीमेंट 392.15 +8.45 (+2.20%)
(BSE पर 9:20 बजे के ट्रेडिंग के अुनसार)
अडानी की कंपनियों के शानदार नतीजें –
बता दें कि अडानी ग्रुप की कंपनियों के दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजों के चलते शेयरों में तेजी है। अब तक अडानी ट्रांसमिशन, अडानी पोर्ट और अडानी ग्रीन के नतीजें जारी कर दिए गए हैं। आज बुधवार को अडानी विल्मर और अडानी पावर के नतीजें जारी किए जाएंगे।
