CG BIG NEWS : देश का सर्वश्रेष्ट यूथ खेल का महाकुम्भ में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ी, भारी जोश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS : Malkhamb players of Chhattisgarh going to participate in the country’s best youth sports Mahakumbh, great enthusiasm

नारायणपुर। देश का सर्वश्रेष्ट यूथ खेल का महाकुम्भ में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरूष 12 खिलाड़ियों का दल दिनांक 03-02-2023 को नर्मदा एक्सप्रेस से प्रस्थान कर उज्जैन पहुंच गए हैं। 5वां खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 जिसका प्रतिनिधित्व मध्य भारत के राज्य मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में 6 से 11 फरवरी 2023 तक होने जा रहा है,

इसमे छत्तीसगढ़ की मलखंभ खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। विदित हो कि गत वर्ष खेलो इंडिया 2021 पंचकूला में छत्तीसगढ़ की सरिता पोयाम ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इंडिया चौंपियन बनी थी एवं मोनू नेताम रजत पदक जीता था। इसके साथ ही बालक और बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कास्य पदक पर कब्जा जमाया था। उम्मीद है इस बार स्वर्ण पदक हासिल करेगी। उज्जैन जाने के पूर्व चयनित खिलाड़ियों को कड़ा प्रशिक्षण दिया गया है। बताते चलें कि इन चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से मानू ध्रुव, मोनू नेताम, श्यामलाल पोटाई, राकेश वरदा, संतोष सोरी, रविन्द्र कुमार और बालिका वर्ग से सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, जयंती कचलाम, हिमांशी उसेंडी और शिक्षा दिनकर आदि खिलाड़ियो का चयन हुआ है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related