कांग्रेस बुधवार को देशभर में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। राहुल गांधी के पत्र और भाजपा सरकार की विफलताओं के साथ जनता तक पहुंचने के उद्देश्य से ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ से पहले कांग्रेस बुधवार को देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। यह जानकारी सूत्रों ने दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए वादों पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पार्टी 22 जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। अपने जनपहुंच कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह 26 जनवरी से केंद्र सरकार के खिलाफ चार्जशीट के साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लिखे गए एक पत्र को प्रत्येक घर में वितरित करेगी। ने किया विरोध दो महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 2.5 लाख ग्राम पंचायत, छह लाख गांव और 10 लाख बूथ शामिल होंगे। लोगों तक अपना राजनीतिक संदेश पहुंचाने के लिए यह कांग्रेस का यह आउटरीच कार्यक्रम है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पार्टी के चुनाव चिह्न् और भारत जोड़ो यात्रा के राजनीतिक संदेश को आगे ले जाना है। हालांकि, उन्होंने माना कि यह एक कठिन काम है, क्योंकि कुछ राज्यों में संगठन कमजोर है, लेकिन इसे पूरा करने का भरोसा जताया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related