नारायण चंदेल की बढ़ सकती है मुश्किलें

Date:

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल के बेटे पलाश के खिलाफ रेप के मामलें एफआईआर दर्ज होने के बाद राजनीतिक मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। फिलहाल भाजपा खेमे ने चुप्पी साध ली है। वहीं कांग्रेस हमलावर हो गया है इसलिए कि जिस अपराध व रेप के मामले को लेकर भाजपा वाले राज्य सरकार को घेरते रहे अब उन्ही के पार्टी के नेता का बेटा फंस गया है। चंदेल के विधानसभा क्षेत्र में भी मामला गरमाया हुआ है। कुछ माह पहले ही उन्हे नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था,लेकिन अब पार्टी को अपनी छवि बचाने की दिक्कत आ गई है। ऐसे में सवाल यह भी आ रहा है कि क्या चंदेल स्वंय नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ देंगे या पार्टी हटायेगी। यदि पद पर बने रहे तो कांग्रेस वाले समय-समय पर मुद्दा उछालते रहेंगे। मामला केेन्द्रीय नेतृत्व के संज्ञान में भी पहुंच गया है। बात तो अगले विधानसभा में टिकट को लेकर भी छिड़ गई है। बहरहाल पार्टी के अधिकांश नेताओं का डेरा आज-कल अंबिकापुर में हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

प्रलोभन का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ...

आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी पर शिकंजा, शराब घोटाले में हुई गिरफ्तारी

रायपुर : आबकारी विभाग बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में...

प्रो. मनोज दयाल संभालेंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कमान..

रायपुर: छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के...