CG NAXAL BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच घने जंगल में मुठभेड़, जमकर हो रही गोलीबारी ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXAL BREAKING: Encounter between police and Naxalites in dense forest, fierce firing ..

कांकेर। पखांजुर छत्तीसगढ़ के सीमा से लगे बेडमपल्ली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। वहीं इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कई सामग्री बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार भमरागढ़ के बेडमपल्ली के जंगल मे यह मुठभेड़ हुई है। बता दें छत्तीसगढ़ राज्य सीमावर्ती इलाके पैरमिली थाना क्षेत्र का मामला है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को स्पेशल मिशन टीम के जवान रात करीब 1 बजे अहेरी छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के पैरामिली मौजा बेडमपल्ली वन क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में बड़ी संख्या में 20 से 25 नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। स्पेशल मिशन टीम के जवानों ने नक्सलियों की तरफ आत्मरक्षा में फायरिंग की तो जवानों के बढ़ता दबाव देख नक्सली घने जंगल में भाग गए।

भूमकाल सप्ताह की पृष्ठभूमि में नक्सलियों के बड़े हमले को अंजाम देने की कुटिल योजना को गढ़चिरोली पुलिस के जवानों ने विफल कर दिया। नक्सल मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया तो भरमार, बंदूक पिस्टल, वाकी-टाकी चार्जर और अन्य बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किए। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के देख रेख में किया गया था। पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल सा ने उक्त क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान की सराहना की है और तेज करने का संकेत दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : NMC ने छत्तीसगढ़ की 1530 MBBS सीटों को दी मंजूरी

CHHATTISGARH : NMC approves 1530 MBBS seats in Chhattisgarh रायपुर।...

CHHATTISGARH RAIN ALERT : बस्तर डूबा, रायपुर सूखा!

CHHATTISGARH RAIN ALERT : Bastar submerged, Raipur dry! रायपुर. बारिश...