कुरुद बीईओ का हुआ ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ने हटाने दिया था निर्देश

Date:

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद कुरुद बीईओ को राज्य सरकार ने हटाने का आदेश गुरवार दोपहर ही जारी कर दिया है। कुरुद बीईओ फतेह मोहम्मद कोया को हटाकर डीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है, वहीं उनके स्थान पर सहायक संचालक रवींद्र मिश्रा को बीईओ कुरुद का प्रभार दिया गया है।

इससे पहले धमतरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिकायतों पर बड़ा एक्शन लिया है। एक और जहां मगरलोड तहसीलदार को शिकायत के बाद हटाने का मुख्यमंत्री ने आदेश दिया, वहीं दूसरी तरफ बीईओ को भी हटाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने डीईओ को दिया था।

जानकारी के मुताबिक कुरूद में हो रहे भागवत कथा को सुनने का निर्देश बीईओ ने शिक्षकों को जारी किया था, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक के दौरान मिली। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीईओ को निर्देश दिया कि बीईओ को तत्काल हटा दें। इससे पहले मगरलोड तहसीलदार की शिकायत मुख्यमंत्री को मिली थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तहसीलदार को हटाने का निर्देश दिया था।

कुरूद बीईओ के बारे में जानकारी मिली है कि कुरूद में एक भागवत कथा होने जा रहा है जिसमें कथावाचक जया किशोरी भी आने वाली है। उसी भागवत कथा को सुनने को लेकर बीईओ ने आदेश जारी किया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related