Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : रायपुर में होगा कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन, तारीखों का ऐलान ..

CG BREAKING: Congress National Convention will be held in Raipur, dates announced ..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इसके लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। फरवरी महिने के आखिरी में अधिवेशन करने की घोषणा कांग्रेस ने की है।

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है। उन्होंने एआईसीसी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस प्लेनरी सेशन में सीडब्ल्यूसी मेंबर्स का भी चुनाव होगा। ‘कांग्रेस का 85वां प्लेनरी सेशन 24, 25 और 26 फरवरी को रायपुर में होगा।

इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में 6 विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी। इसमें राजनीतिक आर्थिक, इंटरनेशल अफेयर्स, किसान और कृषि, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण, युवा, शिक्षा और रोजगार शामिल है।

cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: