CG CRIME BREAKING : ससुराल के खेत में पत्नी की हत्या, सालियों ने देखा, फिर ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME BREAKING: Wife’s murder in in-law’s farm, sister-in-law saw, then ..

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसी के मायके में जाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा हैं कि आरोपी शख्स को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका था। जिससे परेशान होकर उसने पत्नी को खेत में ले जाकर हत्या करने के बाद भागने के फिराक में था। लेकिन मृतिका की बहनों ने आरोपी जीजा को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

हत्या की ये पूरा वारदात बलौदाबाजार जिला के गिधपुरी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि ग्राम मल्दी निवासी राजेश चौहान की शादी जून महीने में ही गेयतरा निवासी ममता से हुई थी। शादी के 2 महीने बाद तक सब कुछ ठीक था। राजेश गुजरात में मजदूरी करता था। मगर शादी के बाद से वह वापस नहीं गया था। कहा जा रहा है कि शादी के 2 महीने बाद से ही दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद शुरू हो गया था। बताया जा रहा हैं कि आरोपी को पत्नी पर शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। इस बात की जानकारी ममता ने अपने मायके वालों को दी थी।

मगर मायके वालों की समझाइश के बाद वह अपनी पति के साथ ही गांव में रहती थी। इस बीच 15 दिन पहले ममता अपने मायके आ गई थी। 2 दिन पहले ही आरोपी अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। यहां दो दिन तक दोनों साथ ही रहे। शनिवार दोपहर वह अपनी पत्नी को खेत में भाजी तोड़ने के नाम पर अपने साथ ले गया। लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे। इस बीच ममता के चीखने की आवाज सुनने के बाद उसकी बहन मौके पर गईं। वहां उन्होंने मौके पर ममता की लहूलुहान लाश जमीन पर पड़ी देखी।

आरोपी ने अपनी पत्नी की चाकू से मारकर हत्या करने के बाद खेत में ही मौजूद था। ऐसे में मृतिका की दोनों बहनों ने अपने जीजा के भागने से पहले ही उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद खेत से लगे ही उनके घर में ले गई। यहां ले जाने के बाद ममता की बहनों ने राजेश का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। फिर परिजन और पुलिस को हत्या की जानकारी दी गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा हैं कि पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले आरोपी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया था। जिसे पुलिस द्वारा इलाज के लिए पलारी के अस्पताल में ले जाया गया था। वहीं पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की गयी। लेकिन आरोपी पुलिस को हत्या की इस वारदात को लेकर लगातार गुमराह कर रहा हैं।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEPAL FLOOD: बाढ़ से मची तबाही, सात लोगों की मौत!

NEPAL FLOOD: Devastation caused by floods; seven people dead!   NEPAL...

CHHATTISGARH : स्पेशल एजुकेटर भर्ती में बड़ा सवाल

CHHATTISGARH : Big question in special educator recruitment रायपुर। छत्तीसगढ़...