CG BREAKING : 2 ईनामी माओवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, जवानों को मिली बड़ी सफलता

Date:

CG BREAKING: 2 reward Maoists caught by police, jawans got big success

दंतेवाड़ा। महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दराज पी0 (भापुसे0), उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप (भापुसे0) दन्तेवाड़ा रेंज एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा राम कुमार वर्मन (रा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कमलजीत पाटले जिला दन्तेवाड़ा के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् हाल दिनांक 27.12.2022 के दरम्यानी रात्रि में डीआरजी दन्तेवाड़ा एवं पोटाली कैम्प से 15 वीं वाहिनी सीएएफ का संयुक्त बल नक्सल गश्त , सर्चिंग हेतु थाना अरनपुर क्षेत्र के ग्राम रेवाली के जंगल की ओर रवाना हुए थे कि गश्त , सर्चिंग के दौरान रेवाली के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर 02 संदिग्ध व्यक्ति भागने एवं छिपने लगे। जिन्हें पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पकड़े गये 02 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम मधु उर्फ मंगडू बारसे पिता सुकड़ा बारसे उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी रेवाली चिरमूलपारा एवं जोगा बारसे पिता स्व0 गुड्डी बारसे उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी रेवाली चिरमूलपारा जिला दन्तेवाड़ा जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में मलांगेर एरिया कमेटी अन्तर्गत रेवाली पंचायत मिलिशिया प्लाटून सेशन कमाण्डर एवं रेवाली पंचायत मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करना बताया। थाना अरनपुर में उपरोक्त दोनों माओवादियों पर पूर्व से अपराध पंजीबद्ध होने पर आज दिनांक 28.12.2022 को विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। जिनका अपराध विवरण निम्नानुसार है:-

गिरफ्तार माओवादी मधु उर्फ मंगडू बारसे निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था –

1. थाना अरनपुर के अप0 क्रं0-03/2020 धारा 147,148,149,294,323,506,302,364 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट 13, 23, 38 (2), 39 (2) विविक्रिनिअधि0-1967।
2. अप0 क्रं 13/2022 धारा 147,148,149,364,302 भादवि0 25,27 आर्म्स एक्ट 13 (1), 38(2, 39(2) विविक्रिनिअधि0-1967।

गिरफ्तार माओवादी जोगा बारसे निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था –

1. थाना अरनपुर के अप0 क्रं0-03/2020 धारा 147,148,149,294,323,506,302,364 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट 13, 23, 38 (2), 39 (2) विविक्रिनिअधि0-1967।
2. अप0 क्रं 13/2022 धारा 147,148,149,364,302 भादवि0 25,27 आर्म्स एक्ट 13 (1), 38(2, 39(2) विविक्रिनिअधि0-1967।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related