OMG : क्या फोन पर बातचीत के दौरान आ रही है ऐसी आवाज? समझ जाइए रिकॉर्ड हो रही है आपकी कॉल ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

OMG: Is this sound coming during phone conversation? Please understand that your call is being recorded.

डेस्क। Call Recording करना कई देशों में गैर-कानूनी है. इसको देखते हुए Google ने भी कॉल रिकॉर्डिंग वाले थर्ड पार्टी ऐप्स को कुछ समय पहले बंद कर दिया था. यानी थर्ड पार्टी ऐप की मदद से कॉल रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकती है. इसके लिए यूजर को फोन के इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग फीचर का यूज करना होगा.

हालांकि, इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग फीचर को ऑन करने पर सामने वाले को इसके बारे में जानकारी मिल जाती है. लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि सामने वाला हमारी कॉल रिकॉर्ड कर रहा होता है और हमें पता भी नहीं चलता है.

इसके बारे में पता किया जा सकता है. इसके लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी की जरूरत नहीं है. नए फोन में तो कॉल रिकॉर्डिंग का अनाउसमेंट सुनाई देता है. लेकिन, दिक्कत तब आती है जब पुराने या फीचर फोन से कॉल रिकॉर्डिंग की जाए. अनाउंसमेंट ना सुनाई देने की स्थिति में आप दूसरे तरीकों को अपना सकते हैं.

बीप साउंड पर दें ध्यान

कॉल के दौरान आपको बीप की साउंड पर ध्यान देना होगा. अगर कॉल के दौरान बीप-बीप की आवाज आ रही है तो मतलब आपकी कॉल को रिकॉर्ड किया जा रहा है. अगर कॉल रिसीव करने के बाद लंबे समय तक बीप की आवाज आती है तो भी ये कॉल रिकॉर्डिंग करने की ओर इशारा देता है.

नए आने वाले एंड्रॉयड फोन्स को लेकर आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जैसा की पहले ही बताया गया है कॉल रिकॉर्डिंग फीचर एनेबल करते ही आपको इसके बारे में अलर्ट किया जाता है. जिससे आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपकी कॉल रिकॉर्ड की जा रही है.

कॉल रिकॉर्डिंग और कॉल टैपिंग में फर्क

कॉल रिकॉर्डिंग और कॉल टैपिंग को कई बार लोग एक ही चीज समझते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. कॉल टैपिंग में कोई थर्ड पर्सन दो लोगों की बातचीत रिकॉर्ड कर रहा होता है. इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों का सहारा भी लिया जाता है. उदाहरण के तौर पर जांच एजेंसियां कोर्ट की परमशिन के बाद कॉल टैपिंग कर सकती हैं. कॉल टैपिंग प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियां भी अलग अलग टूल का इस्तेमाल करके करती हैं.

कॉल टैपिंग में नॉर्मली कॉलर्स को डायरेक्ट पता नहीं चलता है. लेकिन कुछ चीजें हैं जिस पर ध्यान दे कर ये समझा जा सकता है कि कॉल टैपिंग हो रही है या नहीं. मिसाल के तौर पर अगर आप हर बार किसी को क़ॉल कर रहे हैं और बीच बीच में सिग्लन जाने की आवाज आए, जैसे पुराने रेडियो में आया करती थी, तो सतर्क हो जाएं. बार बार कॉल ड्रॉप होना भी कई बार कॉल टैपिंग का साइन होता है, लेकिन सिर्फ कॉल ड्रॉप होने से ये नहीं कहा जा सकता है कि कॉल टैप की जा रही है.

दूसरी आवाज पर भी करें गौर

अगर कॉल के दौरान बीप की जगह लंबी बीप या दूसरे टोन की आवाज आती है तो आपको अलर्ट हो जाना चहिए. इससे भी कॉल रिकॉर्डिंग का पता लगाया जा सकता है.

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related