CG POLITICS : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बदलने पर भाजपा की तीखी प्रक्रिया, खोला नया राज ..

Date:

CG POLITICS: BJP’s acrimonious process on changing Chhattisgarh Congress in-charge, opened a new secret ..

रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़,राजस्थान और हरियाणा में प्रदेश प्रभारी बदल दिये हैं। छत्तीसगढ़ से पीएल पुनिया की छुट्टी कर दी गई है। कांग्रेस में हुए परिवर्तन को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि, कांग्रेस की भयंकर अंदरूनी कलह और भ्रष्टाचार के कारण बदले गए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी। श्री कौशिक ने कहा कि, प्रभारी बदलने से कुछ नहीं होगा क्योंकि जनता ने कांग्रेस की सरकार को बदलने का मन बना लिया है।

प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी को केंद्रीय नेतृत्व ने स्वीकारा : मूणत

वहीं पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा है कि, चुनाव से ठीक 1 साल पहले पीएल पुनिया का छुट्टी किया जाना, इस बात को दर्शाता है कि बीते 4 साल में कांग्रेस के भीतर दिखाई दे रही गुटबाजी को अब केंद्रीय नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया है, किंतु प्रभारी बदलने से गुटबाजी नहीं खत्म होने वाली है। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ भेजा जाना कांग्रेस में मची कलह को खत्म करने की कवायद नजर आती है, लेकिन कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व शायद यह नहीं जानता कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद कांग्रेस के भीतर पनप रहे असंतोष का कारण हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पीएल पुनिया की बातें सुनने वाला कोई नहीं बचा था। पुनिया 4 साल तक केवल भूपेश बघेल औऱ टीएस सिंहदेव के बीच मचे घमासान को शांत करने में लगे रहे, लेकिन विफल साबित हुए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...