CG NAXAL BREAKING : पोमरा जंगल मुठभेड़ को लेकर माओवादियों ने फिर जारी किया प्रेस नोट, इस बात का दावा ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXAL BREAKING: Maoists again issued press note regarding Pomara forest encounter, claiming this..

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पोमरा जंगल में हुए मुठभेड़ को लेकर माओवादियों ने फिर प्रेस नोट जारी किया है। यह प्रेस नोट पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने जारी किया है। इस बार नक्सलियों ने 26 नंवबर को हुए मुठभेड़ में मारे गए 4 माओवादियों में से तीन को पार्टी सदस्य माना और चौथे को मरीज बताया है, जिसका नक्सली इलाज कर रहे थे, जबकि पिछले प्रेस नोट में माओवादियों ने मारे गए चारों को पार्टी सदस्य बताया था।

ग्रामीण का नक्सली कैम्प में इलाज –

माओवादी नेता मोहन ने कहा कि, पुलिस ने उनके डॉक्टर टीम को घेर कर हमला किया था। इस हमले में माओवादियों की ACM और डिवीजन डॉक्टर टीम की इंचार्ज सुक्की, मन्नी PM CNM और लाली PM बारसूर एरिया पूर्वी बस्तर के मारे जाने की बात कही। वहीं चौथे को ग्रामीण बताया है, जिसका नक्सली कैम्प में इलाज चल रहा था। माओवादी नेता ने इस मुठभेड़ के बाद 2 से 8 दिसम्बर तक जोर शोर से PLGA की 22वीं वर्षगाँठ मनाने की भी बात कही है। साथ ही सरकार और पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव-गांव में बुनियादी सुविधाओं के साथ स्कूल, आश्रम और अस्पताल खोलने के बजाय सरकार बीजापुर में जगह-जगह कैम्प खोलकर बस्तर को छावनी बना रहे हैं।

पहले भी जारी कर चुके प्रेस नोट –

उल्लेखनीय है कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि, पोमरा के जंगल में डीव्हीसीएम मोहन कड़ती, डीव्हीसी सुमित्र, मटवाड़ा एलओएस रमेश और बड़ी संख्या में माओवादी मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर जवानों की टीम को 25 नंवबर शुक्रवार की रात मौके के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान 26 नंवबर शनिवार सुबह 7:30 से 7:45 बजे के बीच पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 30 से 40 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने 4 माओवादियों को ढेर कर दिया था। मृतक नक्सलियों में महिला नक्सली भी शामिल है। वहीं जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी बैकफुट हो गए थे। मौके से पुलिस ने 303 रायफल, 315 रायफल और मस्कट बरामद किया था। इसके बाद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर मृतक नक्सलियों के नामों का खुलासा किया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : Transport SI भर्ती का नियम बदला!

CHHATTISGARH : Transport SI recruitment rules changed! रायपुर। छत्तीसगढ़ में...

SWATANTRA BHARDWAJ NEWS: स्वतंत्र भारद्वाज तिहाड़ जेल से रिहा!

SWATANTRA BHARDWAJ NEWS: Swatantra Bhardwaj released from Tihar Jail!   SWATANTRA...