नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान अध्यापक हन्नुराम बघेल को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

कोण्डागांव जिला ब्यूरो (राजीव गुप्ता)। जिला कोण्डागांव के थाना क्षेत्र मर्दापाल अंतर्गत ग्राम रानापाल के प्रधान अध्यापक हन्नुराम बघेल को नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने मामले में गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।

मामले में मर्दापाल थाना से मिली जानकारी के मुताबिक 27 नवम्बर को प्रार्थी शंकर लाल मंडावी पिता बदरुराम मंडावी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव द्वारा लिखित आवेदन दिया गया, जिसमें 27 नवम्बर को प्रधान अध्यापक हन्नुराम बघेल के द्वारा नाबालिक छात्राओं के साथ गलत इरादे से शरीर को छूकर छेड़खानी किया। जिससे पीड़िता को खराब लगा और वह इस बात को अपने घर वालों को बताई। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच करने के पश्चात थाना मर्दापाल में आरोपी हन्नूराम के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया। जिसमें आरोपी के द्वारा अपराध कारित करना पाए जाने से थाना मर्दापाल में अपराध क्रमांक 21/2022 धारा 354 ए 1 भादवि 12 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश से एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व डीएसपी सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में थाना मर्दापाल द्वारा आरोपी हन्नुराम बघेल पिता चमरूराम, उम्र 53 वर्ष, निवासी राणापाल को सोमवार 28 नवम्बर को गिरफ्तार कर आज मंगलवार 29 नवम्बर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related