कवर्धा में इन दो कार्यों के लिए स्वीकृत की गई राशि, ग्रामीणों ने मंत्री मो. अकबर का किया धन्यवाद …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कवर्ध।  जिले में बीते समय से कई लंबित कार्यों के लिए ग्रामवासी और कायस्थ समाज शासन से सामुदायिक भवन निर्माण और स्कूल के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटाने की मांग कर रहे थे जिसके बाद शासन मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर, प्रभारी मंत्री टी. एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी गई।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में 10.47 लाख रुपये के दो कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है जिससे ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल है। कीर्तन शुक्ला निज सहायक विधायक कार्यालय कवर्धा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत कायस्थ समाज के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10.00 लाख रुपए  की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद कवर्धा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।

वहीं विकासखंड बोड़ला के ग्राम सरेखा में विद्यालय के ऊपर से बिजली का टायर गुजर रहा था जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती थी। इसे हटाने के लिए ग्रामवासियों तथा शाला प्रबंधन की मांग पर विद्युत तार को हटाने के लिए 47000 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति  प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कवर्धा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। दोनों कार्यों की स्वीकृति पर ग्रामवासियों तथा कायस्थ समाज के लोगों ने प्रभारी मंत्री सिंहदेव तथा मंत्री मोहम्मद अकबर को हृदय से धन्यवाद दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related