BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस शिव मंदिर में अद्भुत नजारा, पानी पी रहे नंदी भगवान, चमत्कार देखने लगा भक्तों का तांता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Amazing view in this Shiva temple of Chhattisgarh, Lord Nandi drinking water, devotees started watching the miracle

बालोद। ग्राम साकरा जगन्नाथपुर शिव मंदिर में नंदी के पानी पीने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लोग आस्था से जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल ग्राम साकरा में एक हनुमान मंदिर परिसर है. यहां पर एक पत्थर की भगवान नंदी की मूर्ति बनी हुई है. लोगों का कहना है कि पत्थर की मूर्ति में भगवान नंदी स्वयं प्रकट हुए हैं. वे भक्तों के हाथों से जल ग्रहण कर रहे हैं. जिसके बाद यह बात तेजी से फैल गई और पूरे जिले में इस बात की चर्चा होने लगी और अब लोग भगवान के दर्शन करने दूर-दूर से पहुंच रहे हैं. यहां पर लोगों की भीड़ लगी हुई है. चम्मच में जल लेकर भगवान नंदी को पिलाने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ भक्तों का कहना है कि भगवान नंदी जल भी पी रहे हैं.

आस्था या अंधविश्वास : सरपंच वारुणी देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि ” यहां पर भगवान नंदी भक्तों के हाथों से जल पी रहे हैं और यह बात शत प्रतिशत सत्य है. आपको बता दें कि दूर-दूर से भक्त भी वहां पर पहुंच रहे हैं. हालांकि इस बात के कई कारण हो सकते हैं कि आखिर जल कहां खाली हो रहा है. किसी भी तरह के वैज्ञानिक दृष्टिकोण की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है. फिलहाल भगवान नंदी को जल पिलाने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं.”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related