अध्यक्ष चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को बेल्लारी से मतदान करेंगे राहुल गांधी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर पार्टी में भारी उत्शाह का माहौल देखा जा रहा है। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेज हो गया  है। इस बार अध्यक्ष चुनाव के लिए मुख्य मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। कई राज्यों से यात्रा करते राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक पहुंच गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 17 अक्टूबर को कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डालेंगे। दरअसल बेल्लारी में जहां भारत जोड़ो यात्रा का कैंप लगेगा, वहीं चुनाव की व्यवस्था की जाएगी।  राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा के करीब 40 यात्री वोट डालेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related