25,000 नए टावर लगाने के लिए 36,000 करोड़ रुपये स्वीकृत

Date:

नई दिल्ली। राज्यों के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रियों का तीन दिवसीय डिजिटल इंडिया सम्मेलन नई दिल्ली में हुआ। पहले दिन संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ डिजिटल इंडिया पहल के प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास तथा उद्यमिता राज्य मंत्री,  राजीव चंद्रशेखर और संचार राज्य मंत्री,  देवुसिंह चौहान के साथ 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों, अर्थात् आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, तेलंगाना, मिजोरम, सिक्किम और पुडुचेरी के आईटी मंत्री इसमें शामिल हुए।

अपने समापन भाषण में,  अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डिजिटल इंडिया और देश के हर कोने तक इसकी पहुंच के लिए सम्पर्क महत्वपूर्ण है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 500 दिनों में नए 25,000 टावर लगाने के लिए 36,000 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पीएम गति शक्ति में तेजी से शामिल होने के लिए बधाई दी। उन्होंने यह जानकारी भी साझा कि 2000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को विशेष सहायता का समर्थन किया गया है। उन्होंने राज्यों को पहले से ही सक्रिय रहने और अपने राज्यों में व्यवसायों को आकर्षित करने के लिए व्यापार अनुकूल नीतियां बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सबका साथ और सबका विकास के आदर्श पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, चाहे वे बड़े हों अथवा छोटे, की प्रतिबद्धताएं ही डिजिटल इंडिया को उच्च स्तर पर ले जाने तथा आत्मनिर्भर भारत और ट्रिलियन डॉलर वाली डिजिटल अर्थव्यवस्था को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG REELS BAN ORDER : स्कूल में रील्स पर सख्त रोक

  रायपुर. गरियाबंद के पीएमश्री स्कूल की शिक्षिकाओं के रील्स...

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 सट्टा ऐप बैन, STF एक्शन तेज

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 betting apps banned,...

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी में बड़ी टूट!

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी...

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...