10 अक्टूबर से 30 अप्रैल तक अन्य राज्यों से धान आयात-परिवहन पर लगेगी रोक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोण्डागांव : कोण्डागांव जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों द्वारा उत्पादित धान का समर्थन मूल्य पर किया जाना है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि के दौरान सीमावर्ती राज्य से अवांछित व्यक्तियों के द्वारा धान लाकर खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसान के धान के रकबे में बेचने का प्रयास किया जा सकता है।

जिसे रोकने के लिए राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में दिनांक 10 अक्टूबर 2022 से 30 अपै्रल 2023 तक अन्य राज्यों से धान आयात आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से ही हो सकेगा। शासन की अनुमति के बगैर आयात-परिवहन करने की स्थिति में निर्देशानुसार कार्यवाही दर्ज की जावेगी। इसके लिए कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा संबंधित अधिकारियों को धान के अवैध आयात पर रोक एवं खरीदी हेतु उपर्युक्त व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related