बैंक ऑफ़ बड़ौदा को राजभाषा कीर्ति का प्रथम पुरस्कार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार अमित शाह की उपस्थिति में बैंक ऑफ़ बड़ौदा को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के तहत प्रथम पुरस्कार प्रदत्त सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को राष्ट्रीयकृत बैंकों की श्रेणी में वर्ष 2024- 22 हेतु भारत सरकार की राजभाषा कीर्ति पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही बैंक के संयोजन में कार्यरत बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), बड़ौदा को नराकास की श्रेणी में ‘ख’ भाषिक क्षेत्र के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है.

उपर्युक्त दोनों पुरस्कार बैंक को दिनांक 4-5 सितंबर 2022 को सूरत में आयोजित हिंदी दिवस समारोह- 2022 एवं द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान प्रदान किए गए. ये पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री, गुजरात सरकार शी भूपेन्द्रभाई पटेल, माननीय अतिथिगण केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, श्री अजय कुमार मिश्रा एवं श्री निशिथ प्रामाणिक जी की उसस्थिति में बैंक के कार्ययालक निदेशक थी अजय के. खराना एवं नराकास (बैक), वदोदरा को प्राप्त पुरस्कार मुख्य महाप्रबंधक (परिचालन) एवं समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश पंत ने प्राप्त किए.

गौरतलब है कि बैंक ने हिंदी को व्यवसाय की भाषा के रूप में आगे बढ़ाते हुए ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग एवं व्हाट्सऐप बैंकिंग की हिंदी सेवा आरंभ की है. बैंक अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप “बाँब वर्ल्ड’ के माध्यम से हिंदी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है. इसके साथ ही बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए हिंदी सहित अलग-अलग भारतीय भाषाओं में ट्रांजक्शन संबंधी एसएमएस की सुविधा की उपलब्धता भी सुनिश्चित की है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related