इस विधायक के कई ठिकानों पर छापेमारी, अवैध हथियार के साथ 12 लाख रुपये नगद बरामद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की छापेमारी के दौरान शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्ला खान के एक कथित सहयोगी के पास से एक बिना लाइसेंस वाला हथियार और 12 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

दिल्ली पुलिस की एंटी करप्शन ब्रांच ने शुक्रवार को आप विधायक अमानतुल्ला खान और उनके बिजनेस पार्टनर हामिद अली खान मसूद उस्मान के कई ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 12 लाख रुपये नकद के साथ एक बेरेटा हथियार और कुछ कारतूस बरामद किए।

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े दो साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्ला खान से शुक्रवार को पूछताछ की।

एसीबी दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है।

अपराध की सरकार चला रहे केजरीवाल गैंग : कपिल मिश्रा

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर “अपराध, माफिया की सरकार चलाने” का आरोप लगाया। आप विधायक अमानतुल्ला खान के एक कथित सहयोगी से अवैध हथियार की बरामदगी के बाद कपिल मिश्रा ने कहा, “दिल्ली दंगों में अमानतुल्ला के पास मिले हथियारों के कनेक्शन की जांच जरूरी है। केजरीवाल गैंग दिल्ली में क्राइम, माफिया और कमीशन की सरकार चला रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related