स्‍पा की आड़ में चल रहा था सेक्‍स रैकेट, आपत्‍त‍िजनक सामान और शराब म‍िली, अजीब तरह से हुआ खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

इंदौर: मध्‍य प्रदेश के इंदौर में एक स्‍पा पर छापा डाला तो क्राइम ब्रांच की टीम दंग रह गई. इंदौर क्राइम ब्रांच ने पलासिया थाना क्षेत्र में एक बड़ी छापेमारी करते हुए स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट और नशाखोरी का भंडाफोड़ किया है. मौके से 6 लड़कियां और 13 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुल‍िस के सामने ये बात भी आई क‍ि लड़क‍ियां संचालक के बुलाने पर यहां आती थीं. ऐसी ही कुछ लड़क‍ियां पुल‍िस की ग‍िरफ्त में आईं.

मौके से म‍िला आपत्‍त‍िजनक सामान
बताया जा रहा है क‍ि स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट कई सालों से संचालित हो रहा था. मुखब‍िर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने ये बड़ी कार्रवाई की है .पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में शराब की बोतल के साथ आपत्तिजनक सामान भी मिला है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

स्‍पा सेंटर में चल रहा गोरखधंधा
शहर में इसके पहले भी कई बार स्पा की आड़ में संचालित हो रहे स्पा सेंटरों पर कार्रवाई हो चुकी है लेकिन फिर भी शहर में धड़ल्ले से जिस्मफरोशी का धंधा फल-फूल रहा है. अब ताजा मामला पलासिया थाना क्षेत्र का सामने आया है जहांं एक बिल्डिंग के चौथी मंजिल पर स्थित एक स्पा सेंटर में ये गोरखधंधा संचालित हो रहा था.

आपत्‍त‍िजनक चीजों के साथ शराब भी म‍िली
फिलहाल पुलिस ने 6 लड़कियोंं और 13 युवकों को हिरासत में लिए है जिनसे पूछताछ की जा रही है. मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक चीजों के साथ शराब भी मिली है. स्पा की आड़ में ये काम लंबे समय से चल रहा था. पकड़ाई युवतियों में अधिकतर इंदौर और आसपास के क्षेत्रों की है जो संचालक के बुलाने पर आती थी. फिलहाल पुलिस ने सभी के खिलाफ कड़ी धाराओं में कार्रवाई कर जांच पड़ताल कर रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related