देवर ने भाभी की हत्या: अवैध संबंध बना मौत का कारण

Date:

रायपुर: रायपुर में एक युवक ने अपनी भाभी का कत्ल सिर्फ इसलिए कर दिया कि, वह अपने देवर के साथ संबंध बनाना चाहती थी। हत्या की जो वजह सामने आई है उससे महिला के घर वाले हैरान हैं। ये कांड अवैध संबंधों की वजह से हो गया। लंबे वक्त से शादीशुदा औरत अपने देवर के साथ संबंध में थी, किसी को इसकी खबर नहीं लगी और यही चाहत महिला की मौत की वजह बन गई।

मामला अभनपुर के सारखी गांव का है। पुलिस ने महिला के देवर वीरेंद्र साहू को पकड़ा है। ये उस महिला के पति का चचेरा भाई और बगल के ही मकान में रहता है। पुलिस से पूछताछ में लगातार वीरेंद्र बयान बदल रहा था। इसी से शक हुआ और जब जांच टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तो इसने कबूला है कि, इसी ने महिला को मौत के घाट उतारा और हैरान कर देने वाली हत्या की वजह भी पुलिस को बता डाली।

5 सितंबर को यहां पुलिस को एक महिला की मौत की खबर मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि महिला की किसी ने गला दबाकर हत्या की है। फॉरेंसिक टीम को भी हत्या किए जाने के सबूत मिले, मगर इसे मारा किसने ये पता नहीं चल सका था। महिला को मृत हालत में उसके बेटे ने देखा था। मौत कैसे हुई वह भी नहीं बता सका। महिला के गले पर मौजूद निशान इस खूनी वारदात के पीछे की कहानी कह रहा था। पुलिस ने गांव के 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की महिला के घर वालों से भी बात की मगर हत्यारे का पता नहीं चल सका था। अब पुलिस के हाथ हत्यारे तक पहुंच गए हैं जो महिला का ही देवर निकला।

वीरेंद्र ने बताया कि कि उसका अपनी भाभी के साथ पिछले तीन सालों से अवैध संबंध था। शुरू में उसे भी सब कुछ अच्छा लगता था। वो अक्सर अपने बड़े भाई के काम पर जाने के बाद अकेले में भाभी से मिला करता था। दोनो उसी घर में साथ वक्त बिताते और प्यार भरी बातें करते थे। जहां उसने भाभी का कत्ल किया। पिछले कुछ दिनों से वीरेंद्र ने भाभी से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। उसे ये सब ठीक नहीं लग रहा था।

वीरेंद्र ने कहा कि, संबंध नहीं बनाने पर देवर से भाभी का विवाद होने लगा था। भाभी बार-बार वीरेंद्र के मना करने पर भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी। वो वीरेंद्र के साथ जबरदस्ती करने लगी। इससे तंग आकर वीरेंद्र ने महिला को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। वो भाभी के बुलाने पर उसके घर गया वहां कोई नहीं था। मौका पाकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने वीरेंद्र के कब्जे से रस्सी बरामद कर ली है। हत्या वाले दिन के बारे में पूछे जाने पर कुछ गांव वालों ने कहा था कि वीरेंद्र को उस दिन महिला के घर से निकलते देखा गया था, इसी वजह से पुलिस को शक वीरेंद्र पर हुआ। और अब इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related