देर रात गली में कुत्तों को खाना दे रही थी महिला, गंदी नियत से युवक करने लगा छेड़छाड़! आरोपी गिरफ्तार

Date:

रायगढ़: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अज्ञात युवक के खिलाफ छेड़खानी का मामला कोतवाली में दर्ज कराया था। अपने शिकायत में महिला ने बताया था कि मोहल्ले में जब वह कुत्तों को खाना देने निकली थी, तभी वही अज्ञात युवक गंदी नियत से करीब आकर छेडखानी कर हाथ बांह पकड़ने लगा था। पुलिस ने महिला के शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल थाना कोतवाली में दिनांक 1 सितंबर को महिला (41 वर्ष) द्वारा उसके मोहल्ले के गली में अज्ञात युवक द्वारा छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी । महिला बताई कि अपने घर के पालतू कुत्तों को प्रतिदिन सुबह-शाम घुमाती है । इसी दरम्यान करीब दो माह पहले मोहल्ले के लड़के के साथ एक 25-30 साल का युवक कई बार पहले से बातचीत करने की कोशिश करता था जिसे अनसुना किया करती थी।

लेकिन 31 अगस्त को रात करीबन 11.15 बजे मोहल्ले में कुत्तों को खाना देने निकली थी, तभी वही अज्ञात युवक गंदी नियत से करीब आकर छेडखानी कर हाथ बांह पकड़ा, जिसका विरोध कर छुड़ाई । महिला बताई कि छेड़खानी करने वाले युवक को दुबारा देखने पर पहचान लूंगी । महिला के लिखित आवेदन पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी पर धारा 354 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दरम्यान कोतवाली पुलिस आरोपी की पतासाजी के क्रम में सिलसिलेवार देर रात तक बाहर घूमने वाले घूमंतू किस्म के लड़कों से पूछताछ प्रारंभ किया गया। जिसमें नरेन्द्र पटेल नाम के युवक की जानकारी मिली जिसे हिरासत में लेकर छेड़खानी के संबंध में कड़ी पूछताछ पर आरोपी नरेंद्र पटेल पिता कन्हैयालाल पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बिर्रा देरानी थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम राजीव नगर गली नंबर 1 थाना कोतवाली अपना गुनाह कबूल किया जिसे आज उपरोक्त छेड़खानी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related