मां को पीट रहा था पिता, नाबालिग बेटी ने पत्थर से कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Date:

गाजियाबाद : गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गाड़ी के भीतर मिले घायल व्यक्ति की मौत के मामले का खुलासा पुलिस ने चंद घंटों के भीतर कर दिया और हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर लिया. पूरा मामला अवैध संबंधों को लेकर हुई वारदात से जुड़ा है. पुलिस के मुताबिक मृतक अमित का किसी महिला से अफेयर चल रहा था. जिसे लेकर पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था. शनिवार शाम को भी झगड़ा हुआ और अमित पत्नी शालू को पीटने लगा. जिसके बाद नाबालिग बेटी ने पीछे से सिर में पत्थर मारकर पिता की हत्या कर दी और दोनों ने शव को एक किलोमीटर दूर कार में छोड़कर घर लौट आई.

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब पुलिस को एक गाड़ी के भीतर घायल युवक के होने की सूचना मिली. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी ओर कुछ घंटों के भीतर ही मामले का खुलासा कर दिया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र में रहने वाले अमित के रूप में हुई और जब पुलिस अमित के घर पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए.

मां को पीटता देख बेटी ने किया वार
पुलिस जब मृतक अमित के घर पहुंची तो उसे वहां खून में सना हुआ एक पत्थर और पोछा (फर्श साफ करने का कपड़ा) मिला. पुलिस ने घर मे मौजूद मृतक की पत्नी से जब इस बारे में सख्ती से पूछताछ की तो मृतक अमित की पत्नी ने बताया कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अफेयर था. जिसका विरोध करने पर रोजाना अमित उससे मारपीट भी किया करता था. शनिवार रात भी अमित जब अपनी पत्नी को पीट रहा था तभी उसकी नाबालिग बेटी ने पत्थर से उसके सिर पर वार किया, जिसके बाद अमित लहुलुहान होकर बेहोश हो गया. इसके बाद मां-बेटी ने अमित को गाड़ी में बिठाया ओर उसे सुनसान इलाके में छोड़ आये.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Raipur Nagar Nigam Action: रायपुर निगम ने 8 परिसरों पर जड़ा ताला! 

Raipur Nagar Nigam Action: Raipur Corporation Seals 8 Premises! Raipur...

CG Highcourt News: Highcourt ने सरकार को लगाई फटकार…..

CG High Court News: High Court Reprimands the Government... CG...

CG POLICE ACTION : कांग्रेस नेता के घर रेड …

CG POLICE ACTION : Raid on Congress leader's house...

CG Suspension News: ड्यूटी से गायब पंचायत सचिव सस्पेंड! 

CG Suspension News: Panchayat Secretary Absent from Duty Suspended! CG...