9 साल छोटी भाजपा नेत्री के जज ने रचाई शादी, रिटायरमेंट में बचा है एक साल

Date:

  • ये जज राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले मामले में सजा सुनाकर चर्चा में आए थे

रांची : हमारे देश से प्रेम प्रसंग के कई ऐसे मामले सामने आते हैं जिन्हे सुनकर हर कोई चौंक जाता है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के गोड्डा से सामने आया है। यहां एक जज और वकील को एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। शादी करने वाले जज से उनकी दुल्हन 9 साल छोटी है। ऐसा नहीं है कि यह जज अपनी शादी को लेकर चर्चा में है।

इससे पहले ये जज राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले मामले में सजा सुनाकर चर्चा में आए थे। बता दें कि, शादी करने वाले जज का नाम शिवपाल सिंह है। उनकी उम्र 59 साल है। वहीं उनसे शादी करने वाली महिला की उम्र 50 साल है। जज साहब की दुल्हन पेशे से एक वकील है, जिनका नाम नूतन तिवारी है। नूतन तिवारी को उनकी तेजतर्रार वकालत के साथ एक तेजतर्रार भाजपा नेत्री के रूप में भी जाना जाता है। जज सिंह अगले साल रिटायर होने वाले हैं।

इस शादी के गवाह गोड्डा के एक वकील बने। नाम ना छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि जज शिवपाल सिंह की पत्नी का करीब दो दशक पहले देहांत हो गया था। गोड्डा की तेजतर्रार भाजपा नेत्री और बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता नूतन तिवारी के पति का भी कुछ साल पहले देहांत हो गया था। अच्छी बात यह है कि दोनों ने अपने परिवार की रजामंदी से ये शादी की है। जज शिवपाल सिंह के दो बेटे हैं और नूतन तिवारी का एक बेटा है। जज शिवपाल सिंह गोड्डा में करीब 3 साल से जज की कुर्सी संभाले हैं। साथी अधिवक्ताओं ने शादी पर खुशी जाहिर की है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...