मुख्यमंत्री से रायगढ़ में पत्रकारवार्ता के वार्तालाप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

– मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि ट्रेन महीनों से रद्द हो रहीं हैं।

चिटफंड डायरेक्टर पर लगातार कार्रवाई हो रही है, 6 सौ से अधिक डायरेक्टर जेल में हैं।

निवेशकों का पैसा भी उनके खाते में जा रहा है।

छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जो चिटफंड मालिकों की संपत्ति कुर्क करके निवेशकों को पैसा वापस कर रहा है।

विपक्ष के साथी गोबर खरीदी की आलोचना कर रहे हैं जबकि हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने भी हमारी सरकार की योजना की तारीफ की है।

– मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ नगर निगम को सड़कों को ठीक करने हेतु 10 करोड़ रूपये देने की घोषणा की।

– उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास में पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

– मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब भवन के लिए भू-खण्ड उपलब्ध कराने कलेक्टर को दिए निर्देश।

– प्रेस क्लब भवन के लिए 20 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

– केंद्र सरकार लगातार कोयले की कमी के चलते पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर रही है, ये उनकी कोल नीति है।

– मैं सवाल करता हूं कि हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को लाभ दे रहे, मुफ्त में लोगों का इलाज करा रहे, बच्चों को स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ा रहे, ये सब रेवड़ी है क्या।

– छत्तीसगढ़ में साम्प्रदायिकता की कोई जगह नहीं है, ये यहां की जनता कई बार बता चुकी है।

– डीए के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा – क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है, मजदूर के लिए नहीं है, पत्रकारों के लिए नहीं है, आम जनता के लिए नहीं है।

– हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे, ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू भी की है।

– मैं फिर से अपील करता हूं काम पर वापस आएं कर्मचारी।

– हम शिक्षकों की लगातार भर्ती कर रहे हैं, पुलिस में भी लगातार भर्ती हो रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related