Case filed against Prime Minister Narendra Modi, industrialist Gautam Adani in America, know the whole matter
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपति गौतम अडानी और आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा दायर हुआ है। अमेरिकी कोर्ट की तरफ से तीनों लोगों के समन भी जारी किए जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, रिचमंड के डॉक्टर लोकेश वय्यूरू ने पेगासस, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर ये मुकदमा दर्ज करवाया है। बता दें कि न्यूयॉर्क में भारतीय-अमेरिकी वकील रवि बत्रा ने इसे खत्म मुकदमा बता दिया है। जबकि, यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट फॉर द डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की तरफ से इन नेताओं समेत वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के चेयरमैन प्रोफेसर क्लाउस श्वाब और कई अन्य लोगों को भी समन जारी किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश से आने वाले भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने बिना किसी दस्तावेजी सबूत के इन नेताओं को घेरा है। उनका आरोप है कि पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम रेड्डी और गौतम अडानी समेत बाकी के ये लोग भ्रष्टाचार और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ पेगासस स्पाइवेयर के इस्तेमाल में शामिल हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अमेरिका में बड़े स्तर में नगदी भेजे जाने की बात भी कही है। वहीं, बत्रा का कहना है कि वय्यूरू ने फिजूल का मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साझेदार भारत को बदनाम करने के लिए 53 पन्नों की शिकायत दर्ज करवा फेडरल कोर्ट्स का गलत इस्तेमाल किया गया है।

