शोशल मिडिया पर CM भूपेश बघेल ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • ट्वीट में लिखा “हम कर्मचारी हित में निर्णय लेते रहे हैं और आगे भी लेंगे”

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कर्मचारी-अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील की है. सीएम ने ट्वीट कर सभी कर्मचारी अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने काम पर लौट जाएं. 34% महंगाई भत्ते (केंद्र सरकार के समान देय तिथि से) और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ते की मांग को लेकर कर्मचारी-अधिकारी 22 अगस्त से हड़ताल पर हैं. इससे शासकीय कामकाज ठप पड़ गया है. इसे देखते हुए सीएम बघेल ने पहले मुख्य सचिव से चर्चा के लिए पहल की थी. अब उन्होंने काम पर लौटने का आग्रह किया है.

बता दें कि कल सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्र जारी कर कर्मचारियों को एक या दो सितंबर से काम पर लौटने की स्थिति में हड़ताल की अवधि को अवकाश में समायोजित कर वेतन जारी करने के निर्देश दिए थे. साथ ही, सभी विभाग और कार्यालय प्रमुखों को यह निर्देश दिए गए थे कि हड़ताल से लौटने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करें.

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट में लिखा
“हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों से मेरी अपील है कि लोगों की आवश्यकता से जुड़े काम रुकने से जनता को असुविधा हो रही है, अतः आप सभी कर्तव्यों का निर्वहन करें.
हमारी सरकार कर्मचारी हित हेतु सदैव तत्पर है. पुरानी पेंशन योजना उसका
एक उदाहरण है.
राज्य के वित्तीय संसाधनों को देखते हुए हम कर्मचारी हित में निर्णय लेते रहे हैं और आगे भी लेंगे.”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...