आप विधायकों को 20 करोड़ रुपये की पेशकश के आरोप पर भाजपा ने की जांच की मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ शराब नीति में गड़बड़ी के मामले को लेकर सीबीआई जांच जारी है। बीते दिनों उनके बैंक अकॉउंट की भी जांच की गई। इसी घटनाक्रम के बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा सहित केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसमें आप विधायकों को 20 करोड़ रूपये की पेशकश की गई है।

दिल्ली के सात भाजपा सांसदों ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर मांग की कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इन आरोपों की जांच करायी जाए कि आप विधायकों को पाला बदलने के लिए 20 करोड़ रूपये की पेशकश की गयी।

केजरीवाल और सिसोदिया के आरोपों को  दुर्भावनापूर्ण, झूठा और गुमराहपूर्ण’ करार दते हुए भाजपा सांसदों ने आरोप लगाया कि यह ‘‘दिल्ली सरकार के शराब घोटाले से ध्यान बंटाने की कोशिश है। पत्र में कहा गया है कि हम भाजपा सांसदों को इन मानहानिकारक और बेबुनियाद आरोपों से बहुत पीड़ा हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related