प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रात को हुई मूसलधार वर्षा, दिनभर उमस से परेशान रहे लोग

Date:

रायपुर। मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से रविवार रात रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई मूसलधार वर्षा के बाद सोमवार को दिन भर उमस से लोग परेशांन रहे। रविवार रात को हुई मूसलधार वर्षा में रायपुर में 48.1 मिमी वर्षा हुई। साथ ही जशपुरनगर में 10 सेमी, कोटा 8 सेमी, धमतरी-मुंगेली में 7 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में वर्षा हुई। रविवार रात को हुई वर्षा के बाद सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा। तापमान में हुई बढ़ोतरी से उमस से लोग परेशान रहे।

रायपुर का अधिकतम तापमान भी 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियम कम है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव से मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। प्रदेशभर में एक जून से लेकर 29 अगस्त तक 1025.1 मिमी वर्षा हुई है।

प्रदेश भर में कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेशभर में वर्तमान स्थिति में वर्षा की स्थिति सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक है। साथ ही एक जिले में अति भारी वर्षा, 12 जिलों में ज्यादा वर्षा, नौ जिलों में सामान्य और पांच जिलों में कम वर्षा हुई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related