बाप ने अपनी ही 11 साल की बच्ची की कर दी हत्या, दंपती गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सरगुजा: सरगुजा जिले में एक बाप ने अपनी ही 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी ने उसे मारकर पेड़ से लटका दिया था। खाला निवासी विश्वनाथ एक्का(40) ने 3 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

उसने बताया था कि उसकी 11 साल की बेटी न्यासा एक्का 29 जून से लापता है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की थी और जांच कर रही थी। इस हत्या का खुलासा वारदात के डेढ़ महीने बाद हुआ है। बाप ने अपनी बेटी को इसलिए मार दिया, क्योंकि वह खाना नहीं बना रही थी। बात भी नहीं सुनती थी।

इसलिए गुस्से में आकर उसने लाठी से बच्ची को पीट दिया था। पुलिस ने इस मामले में बच्ची की सौतेली मां और आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।

मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। मगर पुलिस को भी उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इस बीच 26 अगस्त को विश्वनाथ फिर से पुलिस के पास आया और उसने बताया कि लिबरा के जंगल में उसकी बेटी का कंकाल मिला है। मैंने कपड़े से उसकी पहचान की है। ये पता चलने के बाद पुलिस ने मौके से कंकाल बरामद किया था और पीएम के लिए भेजा था। पीएम रिपोर्ट में इस बात का पता चला कि बच्ची की हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता से सख्ती से पूछताछ की, तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...