CG BIG NEWS : रायपुर पहुंचते ही कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया ने किया भाजपा पर करारा प्रहार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: Congress in-charge PL Punia attacked BJP as soon as it reached Raipur

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया तीन दिवसीय दौरे पर आज शनिवार को रायपुर पहुंचे है। राजधानी पहुंचे ही पुनिया ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अंदर अंतर्कलह की स्थिति है। इसके चलते 4 साल में 4 अध्यक्ष बदले गए है। कांग्रेस में सब कुछ ठीक चल रहा है, बदलाव की कोई जरूरत नहीं है।

भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पुनिया ने कहा, 4 साल में 4 अध्यक्ष भाजपा में बदले गए। इससे पार्टी के अंदर अंतर्कलह की स्थिति को समझ सकते हैं। संगठन में बदलाव से कुछ नहीं होगा, वे घर बैठे चुनाव जीतने की तैयारी करते रहे। कांग्रेस जमीन पर जाकर काम करती है।

पीएल पुनिया ने कांग्रेस में बदलाव के सवाल पर कहा, कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की कोई बदलाव की जरूरत नहीं है।कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है। सत्ता और संगठन में तालमेल है, कांग्रेस इसलिए लगातार चुनाव जीत रही। उपचुनाव, निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव सब में कांग्रेस जीती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related