युवक चलती ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल, डायल 112 ने अस्पताल में भर्ती कराया

Date:

पत्नी से विवाद होने पर नाराज होकर जा रहा था शहडोल 

बिलासपुर। बिलासपुर में एक युवक चलती ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वह खुद समपार फाटक के पास पहुंच तक पहुंचा और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के डायल 112 ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक रायपुर का रहने वाला है और पत्नी से विवाद होने पर नाराज होकर शहडोल जा रहा था।यह हादसा कोटा थाना क्षेत्र में हुआ है।

कोटा थाने के डायल 112 की टीम को जानकारी मिली कि ग्राम पथर्रा के समपार के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। उन्होंने घायल युवक को कोटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को होश आ गया।

पूछताछ में पता चला कि रोशन सिंह राजपूत (40) पिता मोहन सिंह राजपूत रायपुर में अपनी पत्नी के साथ रहता है। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि रायपुर में उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। इस पर वह नाराज होकर ट्रेन से अपने घर शहडोल जाने के लिए निकला था। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने उसकी पत्नी और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

AIR INDIA DELIBERATE CRASH : जानबूझकर एअर इंडिया क्रैश?

AIR INDIA DELIBERATE CRASH : Deliberate Air India crash? अहमदाबाद,...

CG STRIKE : ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से कितना असर ?

CG STRIKE : ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से कितना...