94 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 6 गांजा तस्कर गिरफ्तार

Date:

जगदलपुर। जिले की पुलिस ने गांजा तस्करी के चार अलग अलग प्रकरणों पर 6 गांजा तस्करों बनमाली बघेल, नदो जानी, ठाकुर सिंह बघेल, देवी सिंह नाग, जोगेन्द्र कुमार एवं रामनाथ बघेल को गिरफ्तार कर गांजा तस्करों से 94 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख 70 हजार रूपये आंकी गई है। गिरफ्तार सभी 06 गांजा तस्करों के विरूद्ध थाना दरभा में पृथक-पृथक प्रकरणो में 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है।
दरभा थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मुखबिर से गांजा की तस्करी करने की सूचना पर दरभा थाना की अलग-अलग टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर अलग-अलग समय और जगहो पर 4 प्रकरणो में 6 गांजा तस्कर बनमाली बघेल निवासी ग्राम जैबेल, नदो जानी निवासी जिला नवरंगपुर, ठाकुर सिंह बघेल निवासी ग्राम जैबेल, देवी सिंह नाग निवासी छतौडी करपावंड, जोगेन्द्र कुमार निवासी जिला नवरंगपुर, रामनाथ बघेल निवासी जिला सुकमा के कब्जे से कुल 94 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ ने बेरोजगारी में देश को चौंकाया

CHHATTISGARH : Chhattisgarh surprises the country in unemployment रायपुर। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : 25 उद्योगों पर लाखों की पेनल्टी

CHHATTISGARH : Penalty worth lakhs on 25 industries रायगढ़. छत्तीसगढ़...

चाय पर चर्चा!

Discussion over Tea! पत्रकार दीपक तिवारी कबीरधाम जिले में इन दिनों...