विस अध्यक्ष ने किया डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद, पुण्यतिथि पर की भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति जाने माने वैज्ञानिक और अभियंता डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विस् अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से भी जाना जाते है। वह भारत के 11वें निर्वाचित और पहले गैर-राजनीतिज्ञ राष्ट्रपति थे। भारत सरकार ने साल 1997 में कलाम साहब को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न भी प्रदान किया गया जो उनके वैज्ञानिक अनुसंधानों और भारत में तकनीकी के विकास में अभूतपूर्व योगदान हेतु दिया गया था।

डॉ. कलाम साल 1962 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में आये थे, जहाँ उन्होंने सफलतापूर्वक कई उपग्रह प्रक्षेपण परियोजनाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी 3 के निर्माण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे जुलाई 1982 में रोहिणी उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था। भारत सरकार द्वारा उन्हें 1981 में पद्म भूषण और 1990 में पद्म विभूषण सम्मान भी प्रदान किया गया था। जुलाई 1992 में वे भारतीय रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त हुये। उनकी देखरेख में भारत ने 1998 में पोखरण में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया और परमाणु शक्ति से संपन्न राष्ट्रों की सूची में शामिल हुआ, ऐसे महान व्यक्तित्व को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...