40 साल पुराने अधिग्रहण मामले में नहीं दिया गया मुआवजा, विस अध्यक्ष ने बताया गंभीर मामला

Date:

रायपुर। कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के केकराभाट और कबारीपाली के घटोई डैम में प्रभावित व्यक्तियों के मुआवजा का मामला उठाया। जवाब में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि चंद्रपुर विधानसभा के केकराभाट और कबारी पाली के घटोई डैम में प्रभावित सभी किसानों को मुआवजा राशि नहीं दी गई है। अभी 6 किसानों का मुआवजा बाकी है। मंत्री का कहना था, मुआवजा एक जटिल प्रक्रिया है और अभी इसकी प्रकिया जारी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास मंहत ने इसे गंभीर मामला बताते हुए 40 साल पुराने मामले में प्रभावितों को मुआवजा दिलवाने के निर्देश मंत्री व अधिकारियों को दिए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related