रायपुर पहुंची राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर छत्‍तीसगढ़ी अंदाज में आदिवासी महिलाओं ने किया स्‍वागत

Date:

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज रायपुर पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी अगवानी की। बीजेपी के कई बड़े नेता रायपुर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंचे। इसके साथ भाजपा की कई महिला नेत्री छत्‍तीसगढ़ की पारंपरिक वेषभूषा पहनकर उनके स्‍वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची थी। आदिवासी समाज की महिलाओं काफी उत्साह दिखा। एयरपोर्ट से द्रौपदी मुर्मू होटल बेबीलोन इन के लिए निकल गईं।

इससे पहले मुर्मू के स्वागत की तैयारी को लेकर भाजपा के सांसदों और विधायकों की प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हुई। मुर्मू स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से वीआइपी रोड स्थित एक निजी होटल पहुंचेंगी और विधायकों-सांसदों से मुलाकात करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बैठक में मौजूद थे। बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान की प्रक्रिया को लेकर माक ड्रिल किया गया।

18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति पद के लिए मतदान
मीडिया से चर्चा में नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने बताया कि मुर्मू का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। सांसदों और विधायकों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। कौशिक ने बताया कि 20 जुलाई से विधानसभा का सत्र है। संसद का सत्र भी शुरू हो रहा है। संसद में छत्तीसगढ़ के किन मुद्दों को उठाया जाएगा, इस पर मंथन किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

उधमपुर में दिखे 3 आतंकी … स्थानीय परिवार से खाना मांगकर जंगल की ओर भागे; सर्च ऑपरेशन शुरू

उधमपुर। उधमपुर जिले के दूरदराज और संवेदनशील बसंतगढ़ क्षेत्र...

AICC appoints district presidents: AICC ने की छत्तीसगढ़ के सभी नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

AICC appoints district presidents: रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी...

CG BREAKING : SIR में लापरवाही पर  3 शिक्षक निलंबित, कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई

CG BREAKING : बलौदाबाजार। निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन...

Teacher kidnapping case:  महिला शिक्षिका सकुशल मिली, एक संदिग्ध पुलिस के हिरासत में

Teacher kidnapping case:  दुर्ग। छावनी थाना क्षेत्र से लापता...