केंद्र सरकार के विरोध में सरगुजा किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुन्ना पांडे
लखनपुर— सरगुजा किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंहदेव के अगुवाई में जिला व ब्लॉक कांग्रेस के साथ किसान कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरोध में 8 जुलाई दिन शुक्रवार को लखनपुर तहसील कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जहाँ बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ पक्षपात कर रसायनिक खाद तथा उर्वरक की कम आपूर्ति देने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार गरिमा ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है। मंच से वक्ताओं ने उपस्थित किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा की गई मांग के अनुरूप आधे से भी कम रासायनिक खाद व उर्वरक की आपूर्ति करा रही है। किसानों को रासायनिक खाद और उर्वरक की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इससे खरीफ फसल की खेती भी पिछड़ रही है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में लखनपुर तहसील कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। यहां पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह देव के द्वारा आगंतुकों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेष सिंहदेव, विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव, जनपद अध्यक्ष मोनिका सिंह पैकरा, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल, शैलेंद्र गुप्ता, सत्येंद्र राय पार्षद अशफाक खान, अमित बारी, मकसूद हुसैन अजहर राम चौधरी, राम सुजान द्विवेदी, शैलेश पांडे जग रोपन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता वाह किसान मौजूद रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related