Neha Singh Rathore got married, a victim of trolling instead of blessings
उत्तरप्रदेश। सोशल मीडिया के दौर में कोई भी शख्स इन दिनों रातों रात वायरल होकर चर्चा में आ जाता है। जहां लोग खूब तारीफें भी बटोरते हैं वहीं लोग जरा सी भूल चूक होने पर जमकर ट्रोल भी हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है नेहा सिंह राठौर के साथ। अपने वायरल भोजपुरी गाने यूपी में का बा के जरिए प्रदेश की कानून व्यवस्था और बाकी चीजों पर तंज कसने वाली नेहा सिंह राठौर ने शादी रचा ली है और लोग उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं क्योंकि उनकी शादी कहीं और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में हुई है। नेहा सिंह राठौर ने बीते मंगलवार (21 जून) को यहां के अंबेडकरनगर निवासी हिंमाशू सिंह संग सात फेरे लिए हैं। नेहा और हिमांशू की शादी की रस्में लखनऊ के एक थीम पार्क में पूरी हुई हैं।
लाइमलाइट से दूर रहीं नेहा –
यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान चर्चा में आई नेहा सिंह राठौर ने खूब सुर्खियां बटोरी और अब यूपी में ही शादी करने की वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। नेहा ने अपनी शादी को मीडिया से दूर रखने की पूरी कोशिश की लेकिन फिर भी वह लोगों के तानों से बच नहीं पाईं। सोशल मीडिया पर इस वक्त नेहा की शादी की तस्वीरें और वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।
लोग मार रहे हैं ताना –
किसी की भी शादी की तस्वीर या वीडियो देखकर लोग उसकी जिंदगी में खुशहाली की कामना करते हैं। नेहा सिंह राठौर की शादी की तस्वीरों और वीडियो को देखते ही लोग उन्हें ताना मार रहे हैं। एक शख्स ने कॉमेंट किया है, ‘क्या हुआ नेहा जी? अब यूपी में का बा?’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘कई बार इंसान को सोच समझकर चीजों को जज करना चाहिए। अब यही यूपी आपको भाएगा।’

