CG BREAKING : पूर्व मंत्री की जान खतरा, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से की सुरक्षा की मांग, जानिए पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Former minister’s life in danger, demand for security from Home Minister Tamradhwaj Sahu, know the whole matter

बेमेतरा। पूर्व मंत्री दयालदास ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने जान का खतरा बताते हुए सिक्योरिटी की मांग की है। घर के बाहर दो कारों में तोड़फोड़ की घटना के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। नांदघाट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मामले में पूर्व मंत्री ने सुरक्षा की मांग की है।

बता दें ​कि पिछले दिनों अज्ञात बदमाशों ने घर के सामने रखे दो कार में तोड़फोड़ किया था, वहीं घर के अंदर शराब की बोतले भी फेंकी थी। जिसके बाद अब सुरक्षा की मांग पूर्व मंत्री ने की है।

अज्ञात ​आरोपियों ने किन कारणों के चलते दयालदास पर हमला किया ये पता नहीं चल पाया है। नांदघाट पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related