PRAYAGRAJ VIOLENCE : जावेद की बेटी आफरीन का क्या है शाहीन बाग और JNU कनेक्शन ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

What is the Shaheen Bagh and JNU connection with Javed’s daughter Afreen?

डेस्क। यूपी के प्रयागराज में हिंसा का मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं उसके घर पर प्रशासन ने बीते दिनों बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया। जावेद के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई जारी है। अब जावेद की बेटी आफरीन फातिमा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

दरअसल, जावेद से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसकी बेटी भी उसे राय-मशविरा देती थी। पुलिस अब इस बात में जुटी है कि क्या भारत बंद के आह्वान और जुमे पर प्रदर्शन के संबंध में भी उसकी अपने पिता से कोई बातचीत हुई थी। जावेद की बड़ी बेटी है दिल्ली में रहती है। वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी भी रह चुकी है। साथ ही सीएए-एनआरसी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में भी प्रमुख रूप से शामिल हुई थी। वह वर्तमान में सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे फ्रैटर्निटी मूवमेंट की राष्ट्रीय सचिव भी है।

आफरीन फातिमा का JNU कनेक्शन –

आफरीन फातिमा का शाहीन बाग कनेक्शन सामने आया है। उस पर JNU में आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में नारेबाजी और हिमायत में भी खड़े होने का आरोप है। फातिमा शरजील इमाम के संपर्क में भी थी। फातिमा के बारे में ये जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अब उसके पुराने रिकार्ड्स को खंगालने में जुटी है।

जावेद मोहम्मद की बड़ी बेटी ने अपने पिता को निर्दोष बताया है। सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर उसने अपने पिता और परिवार को फर्जी फंसाए जाने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि पुलिस ने नियमविरुद्ध तरीके से न सिर्फ उसके पिता बल्कि मां और छोटी बहन को भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं है। न ही पुलिस उनके बारे में कोई जानकारी दे रही है। उसने शनिवार को इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भी भेजा है, साथ ही इस मामले का तुरंत संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उसने बताया है कि शुक्रवार रात 8.50 मिनट पर पुलिस उसके घर पहुंची और बिना किसी नोटिस या वारंट के उसके पिता को हिरासत में लेकर चली गई। जब परिवार के अन्य लोग और परिचित कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया गया।

प्रयागराज में जुमे के दिन हुए बवाल में मदरसे के छात्र भी शामिल थे। ये छात्र खुल्दाबाद स्थित दारुल उलूम मदरसा गरीब नवाज से संबंधित थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि उन्होंने चेहरों पर नकाब, रुमाल बांधकर पत्थरबाजी की। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर इन छात्रों को किसने भड़काया। वे लोग कौन थे, जिनके कहने पर यह मदरसे से निकलकर पत्थरबाजी में शामिल हो गए।

प्रयागराज हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ आज भी बुलडोजर चलेगा। मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद के घर पर बुलडोजर चलाने के बाद दूसरे उपद्रवियों पर के ठिकानों पर बुलडोजर चलेगा। प्रयागराज के अटाला और करैली इलाके में बुलडोजर की कार्रवाई होगी।

अब तक 255 लोग गिरफ्तार –

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया, “इस संबंध में राज्य में 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें फिरोजाबाद 13, अंबेडकर नगर 28, मुरादाबाद 27, सहारनपुर 64, प्रयागराज 68, हाथरस 50, अलीगढ़ 3, जालौन 2, शामिल हैं।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा, विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न शहरों में माहौल बिगाड़ने के लिए हुए अराजक प्रयासों में शामिल समाजविरोधी तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। ऐसे असामाजिक लोगों के लिए सभ्य समाज मे कोई स्थान नहीं है। यह ध्यान रखें कि किसी भी निर्दोष का उत्पीड़न न हो, लेकिन दोषी एक भी न बचे।संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : कांग्रेस नेता की हत्या

CHHATTISGARH CRIME : Congress leader murdered दुर्ग। दुर्ग में रविवार...

CG BAL SUDHAR GRIH : बाल सुधार गृह से 8 फरार

CG BAL SUDHAR GRIH : 8 absconding from juvenile...

KAVACH SYSTEM : अब ट्रेन खुद लगाएगी ब्रेक…

KAVACH SYSTEM : Now the train will apply its...