ब्रेकिंग न्यूज़. सुकमा जिले में नेशनल हाईवे 30 में पुल के नीचे मिला 24 लाख का गांजा

Date:

सुकमा। जिले में नेशनल हाईवे 30 में एक पुल के नीचे से जवानों ने 200 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कुल कीमत करीब 24 लाख 60 हजार रुपए है। बताया जा रहा है कि, पुलिस के डर से तस्करों ने 9 बोरियों में गांजा भरकर पुल के नीचे छिपा दिया था। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी में मुताबिक, छिंदगढ़ से CRPF और जिला पुलिस बल के जवान रोज की तरह इलाके की सर्चिंग पर निकले हुए थे। सर्चिंग कर लौटते समय जवान जब राजामुंडा के पास पहुंचे तो यहां नेशनल हाईवे 30 पर स्थित एक पुल के नीचे रखी बोरियों पर जवानों की नजर पड़ी। जब जाकर देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ था। जवानों ने गांजा बरामद कर लिया है।

बोरियों की हालात देखने के बाद पुलिस अनुमान लगा रही है कि करीब 2 से 3 महीने पहले ही गांजा यहां छिपाकर रखा गया होगा। अफसरों का कहना है कि गांजा तस्करी पर पुलिस ने लगाम लगाया है। लगातार आने-जाने वाली वाहनों की लगातार तलाशी ली जा रही है, इसी वजह से तस्कर गांजा की इस खेप को पार नहीं कर पाए होंगे और इसे पुल के नीचे छिपाकर रख दिया होगा। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...