CG BREAKING : सीनियर IAS एम गीता की हालत बेहद गंभीर, दिल्ली के बीएल कपूर हास्पीटल में भर्ती

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Senior IAS M Geeta’s condition very critical, admitted to Delhi’s BL Kapoor Hospital

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सीनियर IAS एम गीता की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें दिल्ली के बीएल कपूर हास्पीटल में भर्ती कराया गया है। 1997 बैच की आईएएस अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसी साल फरवरी में उन्हें सेंट्रल डिप्टेशन मिला था। जानकारी के मुताबिक आज सुबह से ही उनकी तबीयत खराब थी। वो बातचीत तो कर रही थी, लेकिन बहुत ज्यादा सेंस में नहीं थे।

तबीयत बिगड़ी देख उन्हें बीएल कपूर अस्पताल ले जाया गया। इसी अस्पताल के डाक्टर से उनका पहले भी इलाज चल रहा था। हास्पीटल में चेकअप के दौरान ही अचानक एम गीता बेहोश हो गयी। उन्हें तुरंत वेंटिलेटर पर डाला गया। अभी भी वो वेटिलेटर पर ही है।गीता को भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर थी।

मिली जानकारी के मुताबिक आज अचानक उनकी तबीयत बिगड गयी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में मौजूद छत्तीसगढ़ के सभी आईएएस अफसर फिलहाल अस्पताल पहुंचे हुए हैं। वहीं रायपुर से भी आईएएस एसोसिएशन के प्रेसीडेंट मनोज पिंगुआ कार्डिनेट कर रहे हैं।

न्यूज से बात करते हुए आईएएस एसोसिएशन के प्रेसीडेंट मनोज पिंगुआ ने बताया कि दिल्ली के अस्पताल में अभी वो भर्ती हैं, उनकी हालत तो फिलहाल गंभीर है, डाक्टर लगातार उन पर नजर रखे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के सचिव और अन्य अधिकारी भी डाक्टरों के साथ लगातार संपर्क में है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related